UPSSSC PET 2025 Download Answer Key, Result etc.

UPSSSC PET 2025 के लिए अब इंतजार खत्म हो चुका है क्योंकि आयोग की तरफ से finalise की गई परीक्षा तिथि आ चुकी है। दरअसल इस exam के लिए 6 September और 7 September की तारीख सुनिश्चित की गई है। तो ऐसे में जो भी अभ्यर्थी ने आवेदन किया है वह विभाग की वेबसाइट पर विजिट कर Exam city/admit card download कर सकते हैं। Admit card official website पर उपलब्ध हो चुके हैं। जिन्हें आप डाउनलोड कर प्रिंट करा लें। बिना एडमिट कार्ड के कोई स्टूडेंट परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेगा। 

कितने शिफ्ट में होगी परीक्षा ? UPSSSC PET 2025

जैसा कि आप जान चुके हैं कि पेट की ये परीक्षा 6 September और 7 September 2025 को आयोजित की जानी है। हर दिन 2 पालियों में इसका आयोजन होगा। प्रथम पाली 10:00 AM से 12:00 AM तक होगी तथा दूसरी 03:00 PM से शाम 5:00 PM तक चलेगी। इस तरह 2 दिन और चार पालियों में ये preliminary exam संपन्न होगा।

Centre दूर होने के कारण आवागमन में हो सकती है असुविधा ?

इस बार PET के लिए exam centre और भी दूर भेजे गए हैं। ऐसे में छात्रों को आने जाने की असुविधा हो सकती है । हालांकि सरकार की ओर से अतिरिक्त बसे चलाने की बात कही गई है। फिर भी candidates बेतहाशा भीड़ भाड़ से बचने के लिए exam city में एक दिन पहले जा सकते हैं। हालांकि इसमें बस , ट्रेन का किराया और शहर के होटल का चार्ज बहुत से छात्रों के बजट के बाहर हो सकता है। 

बर्ष 2023 की तुलना में इस बार अधिक आवेदन क्यों ?

हालांकि UPSSSC भर्ती कराने में बहुत धीमा रहा है। फिर भी इस बार PET के लिए 25 लाख से अधिक candidates ने आवेदन भरा है। इसका कारण है कि आयोग की तरफ से बड़ी भर्तियों की घोषणा की गई है जिसमें lekhpal, Lower PCS, और VDO (gram Vikas Adhikari) होंगी। ऐसे में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने अभ्यर्थियों में विशेष रुझान हैं।

UPSSSC PET 2025 answer key और score card (result) कब तक होंगे जारी?

एक बार एग्जाम होने के लगभग 15 दिन बाद आपको official answer key देखने को मिल सकती है और Score card आने में शायद 1- 2 महीने का वक्त भी लग सकता है। ऐसे में ये उम्मीद की जा सकती है कि October End तक आपको result देखने को मिल सकता है। ध्यान दें ये सिर्फ हमारा अनुमान है न कि ऑफिशियल जानकारी। फिलहाल जैसे ही इसकी सूचना आएगी आपको अपडेट मिल जायेगा।

खराब मौसम भी अभ्यर्थियों के लिए चिंता का विषय!

पिछले कुछ दिनों से मौसम के हालात ठीक नहीं चल रहे बल्कि उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बाढ़ के हालात हैं। नदियां खतरे के निशान से ऊपर हैं। ऐसे में ये एक अलग ही समस्या है जिसका किसी के पास कोई समाधान नहीं है। ऐसे में इन इलाकों के अभ्यर्थी कैसे दूर दराज के परीक्षा केंद्रों पर पहुंचेंगे ये सोचनीय विषय है। हालांकि आगामी दिनों में मौसम साफ रहने से ये समस्या हल हो सकती है



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

SSO ID Sarkari Result 2026 | One Login for All Rajasthan Govt Services

राजस्थान में सरकारी सेवाओं से जुड़ा कोई भी काम हो — भर्ती फॉर्म भरना हो, रिजल्ट देखना हो, स्कॉलरशिप की स्थिति चेक करनी हो या किसी विभाग की ऑ...