UPSSSC 'PET' full form : UPSSSC एक कर्मचारी चयन आयोग है जो उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत काम करता है। ये प्रदेश के विभिन्न विभागों में विभिन्न पदों पर कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया को पूरा करता है। ये आयोग Group 'C' (समूह ग) के पदों पर भर्ती करता है। जल्द ही में आयोग द्वारा PET की परीक्षा का आयोजन किया गया है जिसकी answer key live कर दी गई है। तो जो भी कैंडिडेट इसे चेक करना चाहते हैं ऑफिशियल वेबसाइट से कर सकते हैं। ये परीक्षा हर साल आयोजित की जाती है। पहले इसकी वैलिडिटी 1 साल होती थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 3 वर्ष कर दिया गया है।
आज हम आपको UPSSSC द्वारा आयोजित कराई जाने वाली PET exam ki full form बताने वाले हैं।
UPSSSC PET Full form | PET ka pura naam?
PET : Preliminary Eligibility Test.
हिंदी में : प्रारंभिक पात्रता परीक्षा ।
ये एक ऐसा प्रारंभिक एग्जाम है जो कि UPSSSC से आने वाली सरकारी नौकरियों में
PET Exam के लिए इस साल 25 लाख से ज्यादा स्टूडेंट ने आवेदन किया और लगभग 19.5 लाख एग्जाम में present रहे। अब PET 2025 से 3 साल तक आने वाली भर्तियों में सिर्फ ये ही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। UPSSSC की किसी भी भर्ती में आवेदन हेतु अभ्यर्थी को PET देना compulsory है। इस बार कुछ बड़ी भर्तियों में JE (Civil, Electrical, मैकेनिकल), लेखपाल, Lower PCS, VDO आदि होंगी। हालांकि कब तक ये भर्ती देखने को मिल सकती हैं इसके बारे में अभी कोई सूचना नहीं है।
इस तरह रहती है भर्ती प्रक्रिया : पहले अभ्यर्थी को PET exam देना है।
UPSSSC से भर्ती आने पर आवेदन करना है। (यहां वे सभी अभ्यर्थी आवेदन भर सकते हैं जिन्होंने PET exam में न्यूनतम +1 अंक प्राप्त किया है।)
इसके पश्चात मुख्य एग्जाम के लिए merit लगती है और इस तरह मुख्य परिक्षा के लिए पदों से 15 गुना कैंडिडेट्स को परीक्षा हेतु उत्तीर्ण किया जाता है। (जो भी high score वाले होते हैं)
Main exam देना होता है। तत्पश्चात DV (Document Verification) होता है। (कुछ भर्ती में Physical भी होता है ) और योग्यता पर खरे उतरने वाले candidates को joining letter प्रदान किए जाते हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें