SSO ssoid login full details

मीरपुर ग्राम पंचायत में ब्लैकआउट:शाम 6 बजे बिजली कटी, प्रशासन के निर्देशों पर गांव में पूरी सतर्कता बरती

लखीमपुर खीरी में सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए ग्राम पंचायत मीरपुर में ब्लैकआउट किया गया। शाम 6 बजे निर्धारित समय पर पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, जिससे गांव में अंधेरा छा गया।


ब्लैकआउट के दौरान ग्राम प्रधान विकास वर्मा और ग्राम पंचायत के अन्य जिम्मेदार सदस्य गांव में मौजूद रहे। उन्होंने पूरी स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखी। ग्रामीणों को ब्लैकआउट के बारे में पहले ही सूचित कर दिया गया था, जिससे किसी भी तरह की अफरा-तफरी नहीं हुई।

Login SSOid 2026

SSO ssoid login full details 

ग्रामीणों ने प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए पूरा सहयोग किया। इस अवधि में गांव के प्रमुख स्थानों पर किसी भी प्रकार की रोशनी नहीं जलाई गई। ग्राम पंचायत ने ब्लैकआउट को लेकर पूरी सतर्कता और मुस्तैदी दिखाई।

ग्राम प्रधान विकास वर्मा ने बताया कि प्रशासन के निर्देशों का पालन करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी टीम के साथ निगरानी की गई।

ब्लैकआउट के दौरान गांव के लोग अपने-अपने घरों में सुरक्षित रहे। इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें