Upbhulekh. gov. in 2026 : रियल टाइम खतौनी ऐसे निकालें

Upbhulekh gov in real time khatauni: यदि आप upbhulekh पोर्टल को जानते हैं तो आपको ये पता होगा कि ये किस काम आता है। आज हम आपको बताने वाले हैं कि Upbhulekh.gov.in से किस प्रकार खतौनी की नकल निकाल सकते हैं। यदि आप ये काम सीख गए तो आप घर बैठे फोन पर ये जानकारी देख पाएंगे। 

लेख का विषय : खतौनी की नकल कैसे निकालें, Upbhulekh 2026?

Upbhulekh से अभी अपनी खतौनी निकालें? - click here

Real time khatauni कैसे निकालें Upbhulekh 2026?

इसके लिए आपको ऑफिशियल पोर्टल पर विजिट करना है जिसका लिंक ऊपर दिया गया है। क्लिक करते ही आप ऑफिशल वेबसाइट पर पहुंच जाते हैं। यहां आपको इस तरह का इंटरफेस देखें को मिलेगा।

Upbhulekh Khatauni
 
यहां आपको Home page पर एक ऑप्शन मिलता है 
"खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल देखें", इस पर क्लिक करें। अब अगला पेज ओपन होगा जो इस तरह दिखेगा।

Upbhulekh.gov.in

यहां आपको क्रमशः अपना जिला, फिर तहसील और सबसे बाद में गांव चुनना है। अब इस तरह का पेज खुलता है .

खतौनी उत्तर प्रदेश

यहां आपको कई ऑप्शन मिलते हैं खतौनी देखने के लिए , अब आप यहां खसरा /गाटा संख्या या खातेदार का नाम भरें (जोकि सबसे आसान है) और खोजे पर क्लिक करें। 

इस तरह खतौनी की नकल आपके सामने खुल जाती है, अब आप जो जानकारी चेक करना चाहते हैं, चेक कर सकते हैं अथवा इस कॉपी को डाउनलोड कर प्रिंट निकाल सकते हैं।

खतौनी क्या है?

खतौनी एक ऐसा भू दस्तावेज है जिसपर किसी भूखंड के समस्त खातेदारों के नाम और आदेश (खरीद बिक्री, और लोन इत्यादि) दिए रहते हैं । 

खतौनी की आवश्यकता कब पड़ती है?

इसकी आवश्यता अब पड़ती ही रहती है, कई बार सोसाइटी से खाद, बीज इत्यादि लेने पर आपको खतौनी की आवश्यकता होती है। इसके अलावा गन्ना सट्टा इसी के आधार पर बनता है, साथ ही बहुत सारे अन्य काम हैं जिनमें खतौनी की आवश्यकता पड़ती है।

खतौनी की अप्रमाणित प्रति क्या है?

जो खतौनी कोई यूजर Upbhulekh portal से निकालता है वो एक अप्रमाणित प्रति है। जो कई जगहों पर काम नहीं आती, इसके लिए आपको प्रमाणित खतौनी निकलवानी होती है जिसकी कुछ फीस जाती है। इसे e district portal से या tehsil से आवेदन के जरिए प्राप्त किया जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें