'Gen Z' हालांकि इस टर्म के बारे में आप सभी लोगों ने पहले भी सुना होगा लेकिन अभी पिछले कुछ दिनों से इसके बारे में खूब चर्चा हो रही है। ऐसे में लोगों को ये जानने की भी उत्सुकता हो रही है कि आखिर इस Gen Z का मतलब क्या है, इसका पूरा नाम (full form) क्या है? तो इसीलिए आपके इस doubt को clear करने के लिए हमने ये पोस्ट लिखी है।
लेख का विषय : Gen Z full form, 'Zen Z' क्या है, इसका क्या मतलब है?
पहले ही बता दें कि इसका मतलब Generation या पीढ़ी से है जो कि एक विशेष आयु वर्ग के लोगों की ओर इशारा करता है। भिन्न भिन्न आयु वर्ग के लोगों को भिन्न-भिन्न terms से जाना जाता है। इन्हीं terms में से एक है Gen Z , जिसके बारे में हम आज चर्चा करेंगे। तो जुड़े रहें पोस्ट के अंत तक...
Gen Z full form, Gen Z ka pura naam kya hai?
Gen Z - Generation Z
हालांकि इसे जेन जेड की जगह जेन जी पढ़ा या बोला जाता है।
यह उस पीढ़ी के लिए इस्तेमाल किया जाता है जिनका जन्म 1997-2012 के बीच हुआ है। ये वह पीढ़ी है जो तकनीकी और इंटरनेट के साथ विकसित हुई है, साथ ही ये सोशल ट्रेंड्स को फॉलो करती है। साथ ही ये वह पहली पीढ़ी है जिसने स्मार्टफोन, कंप्यूटर सोशल मीडिया और इंटरनेट में सबसे ज्यादा विकास देखा है। ये मौजूदा समय के अनुसार Second Youngest Generation है। जो Millennials और Alpha Generation के बीच आती है।
क्यों है Gen Z चर्चा में ?
नेपाल में सरकार और सरकारी तन्त्र के खिलाफ व्यापक हिंसा और तख्तापलट में वहां के Gen Zee's का योगदान अहम रहा। प्रधान मंत्री ने इस्तीफा दे दिया और वे देश छोड़ने पर मजबूर हुए। नेपाल में पब्लिक द्वारा इतने बड़े स्तर पर एक्शन में Zen Z मुख्य भूमिका में रहा। इसी कारण ये टर्म इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें